बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना की। नगर और क्षेत्र के राधा-कृष्ण मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी रही। छोटी काशी में जन्माष्टमी के अवसर पर दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने नगर के विभिन्न घाटों पर गंगा स्नान कर विभिन्न अनुष्ठान संपन्न कराए। उपवास रख श्रद्धालु पूरे दिन भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहे। नगर के कलां बाजार स्थित राधा-कृष्ण मंदिर को फूल-मालाओं और रंग-बिरंगी लाइटों से भव्य रूप से सजाया गया। राधा-कृष्ण का आकर्षक श्रृंगार कर उन्हें सुंदर वस्त्र धारण कराए गए।मंदिर के पुजारी विष्णु दत्त शर्मा ने बताया कि शाम को भगवान को माखन मिश्री व छप्पन भोग लगाया जाएगा और इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। यह भी पढ़े...