बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: हजरतपुर स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। समारोह के दौरान छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और बाल-लीलाओं ने उपस्थित लोगों को भाव-विभोर कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या हर्षिता सांगवान ने मां सरस्वती की मूर्ति के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस दौरान उन्होंने प्रेक्षागृह में मौजूद सभी आचार्यों, कर्मचारियों व छात्रों ने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के बारे में बताया। बच्चों ने राधा-कृष्ण की सुंदर और जीवंत झांकियां प्रस्तुत कीं। इसके अलावा विद्या मंदिर के छात्रों ने भगवान श्रीकृष्ण की वेशभूषा धारण कर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। यह भी पढ़ें- Nainital News: पाइनक्रेस्ट स्कूल में धूमधाम से...