बुलंदशहर, सितम्बर 1 -- Bulandsehar News: आगामी चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी। पर्व को लेकर शहर में तैयारियां तेज हो गई हैं। श्रद्धालुओं ने घरों में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं बाजार भी जन्माष्टमी के रंग में सजने लगे हैं और दुकानों पर खरीदारी के लिए लोगों की चहल-पहल बढ़ गई है। जन्माष्टमी को लेकर पहासू रोड, मंदिर रोड, गांधी रोड, सुभाष रोड सहित विभिन्न मार्गों पर लगने वाले बाजारों में लड्डू गोपाल की विभिन्न आकार और आकर्षक स्वरूप वाली मूर्तियां उपलब्ध हैं। श्रद्धालु अपनी पसंद के अनुसार लड्डू गोपाल की मूर्तियां खरीद रहे हैं। इसके अलावा भगवान की पोशाक, मुकुट, मोरपंख, बांसुरी, हार, झूला और अन्य श्रंगार सामग्री की भी खूब बिक्री हो रही है। यह भी पढ़ें- Shamli News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की खरीदारी ...