बुलंदशहर, अक्टूबर 26 -- Bulandsehar News: नगर के एसडीएम कॉलोनी स्थित जेपी इंटरनेशनल स्कूल में जनगणना- 2027 के द्वितीय चरण के तहत सुपरवाइजर और प्रगणकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में नगरीय क्षेत्र सिकंदराबाद में जनगणना कार्य के लिए नियुक्त सुपरवाइजर और प्रगणकों ने प्रतिभाग किया। जिले से आए फील्ड ट्रेनर धीरेंद्र सिंह, अशोक तेवतिया, भरत सिंह और कृष्ण बिहारी ने प्रशिक्षणार्थियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न जानकारियां दीं। उन्होंने जनगणना कार्य की प्रक्रिया, जिम्मेदारियों और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्य करने के बारे में विस्तार से समझाया। साथ ही जनगणना कार्य को सही ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...