बुलंदशहर, अगस्त 9 -- Bulandsehar News: ग्राम हुसैनपुर में बीती रात एक जंगली जानवर ने किसान के दो बकरों को मार डाला। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। किसान सादिक उर्फ टिंकू के घेर में हुई इस घटना में जानवर ने पीछे की दीवार फांदकर प्रवेश किया। हमलावर जानवर ने एक बकरे की गर्दन पूरी तरह खा ली, जबकि दूसरे बकरे का कान और शरीर का कुछ हिस्सा खाया। घटना सुबह के समय सादिक के परिवार ने देखी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। यह भी पढ़ें- Hapur News: भगवंतपुर में गोवंश का शिकार, जंगली जानवर की दस्तक से दहशत पुलिस की कार्रवाई पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। बाद में ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगली जानवर के पैरों के निशान कैमरे में कैद किए और प्रारंभिक जांच शुरू की। वन विभाग के डि...