बुलंदशहर, अक्टूबर 2 -- Bulandsehar News: प्रदेश सरकार द्वारा प्रांतीय मेला के अंतर्गत छोटी काशी के प्राचीन कार्तिक मेला की बेहतर व्यवस्था के लिए 59.81 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की। नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश गोयल ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार के नगर विकास विभाग द्वारा पत्र भेजकर अवगत कराया गया है, कि छोटी काशी के नाम से विख्यात अनूपशहर नगर के प्राचीन कार्तिक मेला को दो वर्ष पूर्व प्रांतीय मेला का दर्जा दे दिया गया था। इस दर्जा के अंतर्गत सरकार ने मेला को विकसित करने के उद्देश्य से 59.81 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की है। धनराशि स्वीकृत हो जाने पर मेला को पहले से और अधिक भव्य बनाया जा सकेगा। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...