बुलंदशहर, अगस्त 25 -- Bulandsehar News: जीतगढ़ी वाली रोड स्थित आरपीएस कॉन्वेंट स्कूल में स्वास्थ्य एवं चिकित्सा दंत विभाग तथा आईटीएस डेंटल कॉलेज एवं हॉस्पिटल, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से निशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ स्कूल प्रबंधन ने किया।आईटीएस डेंटल कॉलेज से पहुंची चिकित्सकों की टीम ने स्कूल के छात्र-छात्राओं के दांतों की जांच की। इस दौरान बच्चों को दांतों की नियमित सफाई, सही तरीके से ब्रश करने और मुंह की स्वच्छता बनाए रखने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। चिकित्सकों ने बच्चों को फ्लोराइड उपचार, कैविटी से बचाव और संतुलित आहार के महत्व के प्रति भी जागरूक किया प्रधानाचार्य उमा कौशिक ने आईटीएस डेंटल कॉलेज की टीम का आभार जताया। यह भी पढ़ें- Shahjahnpur News: दून इंटरनेशनल में निःशुल्क डेंटल कैंप चेयरमैन प्रमोद...