Bulandsehar News: छह माह बाद कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई बाइक चोरी की रिपोर्ट
बुलंदशहर, अक्टूबर 1 -- Bulandsehar News: नगर पुलिस ने बाइक चोरी का मुकदमा छह माह बाद कोर्ट के आदेश के बाद दर्ज किया। इससे पहले पीड़ित व्यक्ति ने बाइक चोरी की एसएसपी से शिकायत की थी तो उसे कोतवाली से भगा दिया गया। अब सीजेएम कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में सीजेएम कोर्ट के आदेश पर अहमदगढ़ निवासी राजेश कुमार पुत्र वीर सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 23 मार्च को वह अपने परिवार के साथ खरीदारी करने के लिए बुलंदशहर बाजार आया था। उसने अपनी बाइक खड़ी की और सामान लेने चला गया। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली। काफी तलाश के बाद भी जब वाहन का पता नहीं चला, तो उसने कोतवाली नगर पुलिस को लिखित तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और वह कई दिनों तक थाने के चक्कर काटता रहा। पीड़ित ने एसएसप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.