Bulandsehar News: छत से गिरकर युवक की मौत, पौने दो माह पहले हुई थी शादी
बुलंदशहर, अक्टूबर 8 -- Bulandsehar News: चांदौक दोराहा के नजदीक बिजलीघर के सामने रहने वाला 23 वर्षीय रिजवान बुधवार सुबह छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल ले गए, जहां बुधवार शाम उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के मुताबिक, रिजवान पुत्र रहीस खां मंगलवार रात छत पर सो रहा था। बुधवार सुबह वह पेशाब करने के लिए उठा। इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे तत्काल जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और शाम को उसने दम तोड़ दिया। बताया गया कि रिजवान की शादी अभी पौने दो माह पहले ही हुई थी। नवविवाहिता पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.