Bulandsehar News: छत पर कपड़े सुखाने गई किशोरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलसी
बुलंदशहर, सितम्बर 20 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव नंगला मायापुर में शनिवार शाम छत पर कपड़े सुखाने गई 13 वर्षीय किशोरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद परिजन आनन-फानन में उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे। किशोरी के पिता ने बिजलीकर्मियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। ग्रामीण राकेश कुमार निवासी नंगला मायापुर ने पुलिस को शिकायत दी है कि शनिवार शाम उनकी 13 वर्षीय पुत्री गुंजन घर की छत पर कपड़े सुखाने गई थी। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर छत पर गिर गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पीड़ित पिता का आरोप है कि घर के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.