बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: नगर के जहांगीराबाद रोड स्थित किराना-कनफेक्शनरी की दुकान को चोरों ने निशाना बना लिया। रात के अंधेरे में छत का जाल काटकर दुकान में दाखिल हुए चोर करीब चार लाख रुपये का सामान और नकदी समेटकर फरार हो गए। चोरी की घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। नगर में एक माह में कई चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में रोष है। पीड़ित व्यापारी सुधीर कुमार जहांगीराबाद रोड पर किराना - कनफेक्शनरी की दुकान चलाते हैं। पुलिस को दी तहरीर में उन्होंने बताया कि छह अगस्त की रात में अज्ञात चोर दुकान की छत पर पहुंचे और जाल काटकर अंदर दाखिल हो गए। चोरों ने दुकान में रखी नकदी और सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार चोरी हुए सामान और नकदी की कीमत करीब चार लाख रुपये है。

चोरी की घटना का विवरण सुबह दुकान खोलने पहुंचे सुधी...