बुलंदशहर, अगस्त 16 -- Bulandsehar News: कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक समेत आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का मोबाइल भी बरामद किया है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरके एनक्लेव के पास संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान हिमांशु उर्फ हेमु निवासी मोहल्ला छासियावाड़ा सिकंदराबाद के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि बाइक को शुक्रवार की रात लाइफ केयर हॉस्पिटल के सामने से चोरी किया गया था। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...