बुलंदशहर, अगस्त 30 -- Bulandsehar News: कोतवाली पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की है। पुलिस दस्तूरा रोड़ पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो लोगों को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम जुबैर पुत्र यासीन व आमिल पुत्र पप्पू निवासीगण गांव भदौरा बताया। कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार ने बताया कि आरोपियों से चोरी की दो बाइक बरामद की गई। जो उन्होंने खुर्जा कोतवाली नगर की सनसिटी व दिल्ली से चोरी करने की बात कबूल की। दोनों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...