बुलंदशहर, अगस्त 22 -- Bulandsehar News: खुर्जा देहात थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की एक बाइक व एक तमंचा बरामद किया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सीओ शोभित कुमार ने बताया कि खुर्जा देहात थाना पुलिस टीम की ओर से शुक्रवार को चेकिंग की जा रही थी। तभी पुलिस को सामने से दो आरोपियों को आते देखा गया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रुकवाया। जिनके पास से बरामद बाइक चोरी की मिली। आरोपियों की पहचान अरशद और समीर निवासी अहमदगढ़ थाना के रूप में हुई। आरोपियों से बरामद बाइक 15 अगस्त शिकारपुर थाना क्षेत्र से चोरी की गई। गिरफ्तार आरोपी अरसद पर पूर्व में छह और समीर पर सात मुकदमे दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...