बुलंदशहर, नवम्बर 10 -- Bulandsehar News: कोतवाली नगर क्षेत्र में दनकोर तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को एक कार को चेकिंग के लिए रोकना भारी पड़ गया।कार चालक ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर कार चढाने का प्रयास किया। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है, जबकि कार चालक समेत दो लोगों को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया । टीएसआई वीरेन्द्र कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह करीब साढे ग्यारह बजे ट्रैफिक पुलिसकर्मी दनकोर तिराहे पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान दादरी की ओर से आई बिना नंबर प्लेट व काली फिल्म चढी कार को रूकने का इशारा किया। आरोपी चालक ने कार रोकने के बजाय वहां मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों पर कार चढाने का प्रयास किया। किसी तरह रेलवे रोड पर कुछ दूरी पर जाकर कार रूकवाते हुए चालक समेत दो लोगों पकड़ लिया ओर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।...