बुलंदशहर, जुलाई 2 -- Bulandsehar News: नेशनल हाईवे पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया । बुधवार की रात पुलिस ने नेशनल हाईवे पर व्यापक वाहन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच के साथ-साथ ड्रिंक एंड ड्राइविंग, बिना हेलमेट वाहन चलाने, मोटरसाइकिल पर तीन सवारी बैठाने तथा रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 25 वाहनों के चालान किए, जबकि 2 वाहनों को सीज कर दिया। सीओ ट्रैफिक दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...