Bulandsehar News: चुनावी चर्चा के दौरान मारपीट, दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों पर मुकदमा
बुलंदशहर, जुलाई 27 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव बुढाना में प्रधान चुनाव को लेकर हुई चर्चा के दौरान दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। किरनपाल सिंह ने आरोप लगाया कि वोट देने की बात पर बिजेंद्र सिंह व उसके परिजनों ने उनके साथ मारपीट की तथा पत्नी पुष्पा के साथ भी हाथापाई की। वहीं, बिजेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि किरनपाल सिंह शराब के नशे में डेरी पर पहुंचे और अपने परिजनों को बुलाकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला किया, जिसमें उनका पोता शिवम घायल हो गया।कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर पांच-पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। यह भी पढ़ें- Gaya News: दो पक्षों में हुई मारपीट में कई घाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.