बुलंदशहर, जुलाई 7 -- Bulandsehar News: औरंगाबाद क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय चरौरा मुस्तफाबाद के शिक्षकों ने प्रधानाचार्या पर बेवजह परेशान करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को गांव चरौरा मुस्तफाबाद स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक देवेंद्र सिंह, कोमल चौधरी, दिनेश चंद, करिश्मा, नमिता आदि एकत्र होकर पुलिस कार्यालय पहुंचे और यहां एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है। आए दिन स्कूल के सभी शिक्षकों के साथ अभद्रता और दबंगाई आम बात हो गई है। विरोध करने पर पिछले दिनों उन्होंने अपने पति के माध्यम से एक शिक्षक से मारपीट भी कराई और मोबाइल छीन लिया। यह भी पढ़ें- Palamu News: प्रशिक्षु आईएएस व डीइओ ने जिला स्कूल से संबंधित शिकायत की जांच की इसके बाद आरोपी ने खुद ही एक फर्जी...