बुलंदशहर, जुलाई 30 -- Bulandsehar News: नगर के मामन रोड पर भूतेश्वर मंदिर के सामने मंगलवार को उफनते नाले में तेज बारिश में बही कक्षा चार की छात्रा चारू कश्यप का तीन दिन बीतने पर भी सुराग नहीं मिलने पर उसकी मां ज्ञानवती सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गुरुवार को पीड़ित मां ज्ञानवती ने मीडिया के सामने अपना दर्द बयां किया। उनके दर्द को सुनकर हर किसी का दिल भर आया। मां के दर्द ने अंदर तक झकझोर कर रख दिया। नाले ढके जाएं, पालिका अफसरों पर भी हो मुकदमा यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: बुलंदशहर : ​तीसरे दिन भी चारु की तलाश जारी, काली नदी में कई किमी तक चला सर्च ऑपरेशन ज्ञानवती का दर्द चारू की मां ज्ञानवती ने रुंधे गले से बताया कि बेटी बगैर मेरा घर खाली है। मुझे लगता है बेटी आने वाली है। मुझे रात को नींद भी नहीं आती है। रातभर जागती ह...