बुलंदशहर, जुलाई 31 -- Bulandsehar News: नाले में बहकर लापता हुई छात्रा चारू की तलाश काली नदी तक पहुंचने के बाद रेस्क्यू अभियान में जुटी टीमों के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है। काली नदी में मगरमच्छ होने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार, वन विभाग ने पूर्व में काली नदी के कुछ संवेदनशील स्थानों पर मगरमच्छों की मौजूदगी की आशंका के चलते चेतावनी बोर्ड लगाए थे। इन बोर्डों पर लोगों से नदी के किनारे अनावश्यक रूप से जाने और पानी में उतरने से बचने की अपील की गई थी। चारू की तलाश में जुटी एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, पीएसी, नगर पालिका और अन्य विभागों की टीमें विशेष सावधानी के साथ सर्च अभियान चला रही हैं। यह भी पढ़ें- Bulandsehar News: ​चौथे दिन 30 किमी तक फैला चारु का सर्च ऑपरेशन, काली नदी में एनडीआरएफ और...