Bulandsehar News: चारा मशीन विवाद: अब दूसरे पक्ष ने दर्ज कराया चोरी का मुकदमा
बुलंदशहर, अगस्त 24 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र के गांव बहलीमपुरा में ई-रिक्शा चालक के साथ हुई मारपीट के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। ई-रिक्शा चालक पक्ष की ओर से जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के बाद अब दूसरे पक्ष की महिला ने चालक समेत छह लोगों पर दिनदहाड़े चारा काटने की मशीन चोरी करने और शिकायत पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने दोनों मामलों की जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में गांव बहलीमपुरा निवासी पीड़िता बसंती देवी पत्नी रामभूल सिंह ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 18 अगस्त की दोपहर जब वह अपने घेर पर पहुंचीं, तो वहां लगी चारा काटने की मशीन गायब थी। जब परिजनों ने तलाश शुरू की, तो एनपीएस स्कूल के पास ई-रिक्शा चालक भोला उर्फ लोकेश, योगेश, सुमित, प्रवीन, गंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.