बुलंदशहर, अगस्त 30 -- Bulandsehar News: शासन-प्रशासन के सख्त प्रतिबंध के बावजूद चाइनीज मांझा सड़कों पर काल बनकर मंडरा रहा है। ताजा मामला गुलावठी का है, दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहे एक व्यापारी की गर्दन चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। बाइक की गति धीमी होने के कारण व्यापारी की जान तो बच गई, लेकिन उनकी गर्दन पर कई गहरे जख्म आए हैं। पीड़ित व्यापारी राहुल कुमार वर्मा पुर ओमप्रकाश वर्मा निवासी मोहल्ला करनपुरी ने बताया कि वे देर शाम अपनी दुकान बढ़ाकर बाइक से घर की ओर जा रहे थे। रास्ते में दो बच्चे पतंग लूट रहे थे। पतंग से धारदार चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में उलझ गया। जब तक वे कुछ समझ पाते, धागे ने उनकी गर्दन को छील दिया। राहुल का कहना है कि उन्होंने तुरंत बाइक संभाली और ब्रेक लगाए। अगर बाइक थोड़ी भी तेज रफ्तार में होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था。...