बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: अहार। अहार क्षेत्र के गांव चांसी में तेंदुआ वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। कई दिनों से तेंदुए की मौजूदगी के बावजूद उसे पकड़ने में वन विभाग को सफलता नहीं मिल सकी है। विभाग द्वारा गांव के आसपास लगाए गए पिंजरे अब तक खाली पड़े हैं और वन कर्मी लगातार तेंदुए के पिंजरे में आने का इंतजार कर रहे हैं। दूसरी ओर तेंदुआ कभी जंगल तो कभी आबादी के नजदीक दिखाई देकर लोगों में दहशत फैला रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तेंदुआ अक्सर गन्ने के खेतों और झाड़ियों के आसपास दिखाई देता है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती है, लेकिन तब तक तेंदुआ वहां से निकल चुका होता है। यही कारण है कि पिछले कई दिनों से वन विभाग के सामने उसे पकड़ना बड़ी चुनौती बना हुआ है।तेंदुए के खौफ का असर ग्रामीणों की दिनचर्या पर भी साफ दि...