बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- Bulandsehar News: चमन विहार कॉलोनी में लगभग 200 मीटर लंबी सड़क का 22 लाख रुपये की लागत से निर्माण हो रहा है, जिसमें नाली निर्माण और सीमेंटेड सड़क शामिल है। नगर पालिका अध्यक्ष अंजना भगवान दास सिंघल निर्माण कार्य का उद्घाटन करने पहुंची। जहां पर स्थानीय लोग भी मौजूद थे। वहां पर मौजूद वृद्ध ने निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने और खराब ईंट के इस्तेमाल का आरोप लगाया। इस पर ठेकेदार से ईंट मंगवाई गई जो आसानी से टूटकर बिखर गई। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने नाराजगी व्यक्त की। वहां पर मौजूद योगेश शर्मा ने शिकायत की कि एक दिन में ही नाली टूटकर गिर गई की। इस पर नगर पालिका अध्यक्ष ने फटकार लगाई और सही सामग्री का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए। चेतावनी दी कि यदि खराब सामग्री का इस्तेमाल हुआ तो दोबारा निर्माण करना पड़ेगा।

हिंदी हिन्दु...