बुलंदशहर, अक्टूबर 14 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। ड्यूटी करके गांव लौट रहे युवक से चाकूओं से हमला कर बाइक लूटने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु भिजवाया। ककोड़ कोतवाली क्षेत्र के गांव महमदपुर केहरी निवासी हिमांशु पुत्र ओमप्रकाश मंगलवार देर रात नोएडा के कासना से चचूरा-कासना मार्ग से बाइक से गांव लौट रहा था। जैसे ही बाइक हिरनौटी नहर पुल के पास पहुंची तभी दो बाइक सवार चार लोगों ने बाइक रोककर मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। जिसमें युवक को पैर में गंभीर चोंटे आई। आरोपी चारों युवक बाइक लूटकर मौके से फरार हो गए। पीछे से आ रहे बाइक सवार गांव निवासी युवक ने सड़क किनारे खून से लथपथ युवक को अपनी बाइक पर बैठाया व घायल से पूछताछ करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को उपचार हेतु भि...