बुलंदशहर, अगस्त 22 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र की सहकारी नगर चौकी क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है। तुषार पुत्र प्रवीण कुमार निवासी गांव दोहली ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि नीरज ने उन्हें घर के बाहर बुलाया। वहां महेंद्र, सतीश, रामवीर और गोलू समेत अन्य लोगों ने उनके और उनके परिजनों के साथ मारपीट शुरू कर दी। तहरीर के अनुसार आरोपियों ने लाठी-डंडों और लोहे की सरिया से कुनाल और महेश पर हमला किया। हमले में महेश की गर्दन में चोट आई, जबकि तुषार के कमर और गर्दन पर नाखून के निशान बताए गए हैं। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और एक आरोपी के हाथ में छुरी थी, जिससे उस पर वार करने का प्रयास किया गया। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने की...