बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- Bulandsehar News: पहासू के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को पडौस के युवक ने घर मे घुस कर अकेले देख छेड़छाड़ की। किशोरी के पिता की तहरीर पर युवक के खिलाफ मुकदमा लिखा गया है। किशोरी के पिता का आरोप है कि युवक उसकी बेटी के पीछे पड़ा हुआ है। किसी से कहने पर उसके भाई तथा पिता को जान से मारने की धमकी देता है।आरोपी की धमकियों से उसकी बेटी डरी हुई है। पुलिस ने पहासू निवासी हरिश्चंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...