Bulandsehar News: घर में घुसकर हमला कर किशोरी से छेड़छाड़
बुलंदशहर, अक्टूबर 29 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव सुनपेड़ा बकसुआ निवासी व्यक्ति ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि बुधवार रात साढ़े नौ बजे गाड़ियों में आये पांच नामजद व 10-20 अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर उसके पुत्र व पोते से मारपीट की। आरोपियों ने उसकी 13 वर्षीय पोती से छेड़छाड़ कर शर्मनाक हरकत की। आरोपियों ने उसके पुत्र व पोते पर जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला किया। जिसमें दोनों को गंभीर चोटें आई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर गौतमबुद्धनगर के कयामपुर निवासी कर्मवीर, इन्द्रजीत, प्रमोद, अशोक व विनोद समेत 10 से 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.