Bulandsehar News: घर बुलाकर युवक पर फरसे से जानलेवा हमला
बुलंदशहर, नवम्बर 5 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अल्लीपुर गिझौरी में घर बुलाकर एक युवक पर फरसे से हमला किया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। देहात पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में गांव अल्लीपुर गिझौरी निवासी पीड़ित सारंग पुत्र सर्वजीत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि 4 नवंबर को गांव के ही राजेंद्र पुत्र तेजपाल ने उसे अपने घर बुलाया। आरोप है कि वहां पहुंचते ही राजेंद्र ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। प्रार्थी द्वारा माफी मांगने के बावजूद आरोपी ने पास में रखे फरसे से उस पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि वारदात के दौरान आरोपी राजेंद्र के पिता तेजपाल ने भी गाली-गलौज की और अपने पुत्र को पीड़ित को मारने के लिए उकसाया। इसके बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.