बुलंदशहर, जुलाई 25 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र के दयाल बाग, साठा मोहल्ले में घर के बाहर खड़ी कार से म्यूजिक सिस्टम और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दयाल बाग निवासी अधिवक्ता विजियंत सिंह सोलंकी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 15 जुलाई की रात करीब 12:45 बजे उनकी अल्टो कार घर के बाहर खड़ी थी। आरोप है कि एक ऑटो में सवार तीन युवक गली के बाहर पहुंचे और कुछ देर तक कार की निगरानी करते रहे। इसके बाद एक युवक कार का गेट खोलकर उसमें रखा जेबीएल कंपनी का म्यूजिक सिस्टम और उनके विधि व्यवसाय से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर ले गया।पीड़ित के अनुसार पूरी वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसकी फुटेज उन्होंने पुलिस को उपलब्ध करा दी है। घटना के संबंध में पहल...