बुलंदशहर, अगस्त 10 -- Bulandsehar News: बुलंदशहर। नगर क्षेत्र में घरेलू कलह के चलते एक बुजुर्ग महिला वलीपुरा नहर में कूद गई। पुलिसकर्मियों ने उसकी जान बचाई। पुलिस ने बेटे को बुलाकर महिला को सुपुर्द कर दिया। नगर कोतवाली प्रभारी सुजीत कुमार उपाध्याय ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान पुलिस नहर पुल पर ड्यूटी कर रही है। तभी सूचना मिली कि एक महिला वलीपुरा नहर में कूद गई है। फैंटम- 9 पर नियुक्त पुलिसकर्मी वरुण कुमार एवं होमगार्ड हरिकेश शर्मा मौके पर पहुंचे और तत्काल आसपास मौजूद लोगों की मदद से महिला को नहर से सकुशल बाहर निकाला। पूछताछ में महिला की पहचान बृजेश देवी पत्नी स्वर्गीय प्रमोद निवासी मोहल्ला मुरारी नगर थाना खुर्जा नगर के रूप में हुई है। महिला की उम्र लगभग 65 वर्ष है। महिला ने बताया कि वह घरेलू परेशानी के कारण नहर में कूद गई थी। पुलिस म...