Bulandsehar News: घटिया सड़क निर्माण, बढ़े हाउस टैक्स के विरोध में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
बुलंदशहर, सितम्बर 4 -- Bulandsehar News: कांग्रेसियों ने नगर पालिका द्वारा डिग्री कॉलेज से फव्वारा चौक तक बनाई जा रही आरसीसी सड़क में घटिया सामग्री के इस्तेमाल, ग्राम समाज की जमीनों पर कथित अवैध कब्जे तथा बढ़े हुए हाउस टैक्स, वाटर टैक्स और सीवर टैक्स को वापस लेने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर ईओ को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह राघव के नेतृत्व में कार्यकर्ता निर्माणाधीन सड़क पर एकत्रित होकर ठेकेदार पर सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के इस्तेमाल का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। इसके बाद विरोध मार्च निकालते हुए कार्यकर्ता नगर पालिका पहुंचे और प्रदर्शन कर पालिका ईओ गार्गी त्यागी को पालिका संबंधी समस्याओं को लेकर ज्ञापन देकर बताया कि पालिका द्वारा बनाई जा रही आरसीसी रोड मानक के अनुरूप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.