बुलंदशहर, अगस्त 17 -- Bulandsehar News: जहांगीराबाद की ग्राम पंचायत कोड़ा शमशाबाद स्थित गोशाला में फैली अव्यवस्थाओं, चारे-पानी के अभाव में तड़प-तड़पकर गोवंशों के दम तोड़ने तथा मृत गोवंश के शव को आवारा कुत्तों द्वारा नोचे जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में डीपीआरओ ने बड़ी कार्रवाई कर दी है। मामले में ग्राम प्रधान व सचिव की लापरवही सामने आई है। मामले में ग्राम प्रशासक प्रधान योगेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है जबकि ग्राम सचिव प्रदीप कुमार गोस्वामी को सस्पेंड कर दिया है। डीपीआरओ ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों और वायरल वीडियो की पड़ताल के बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए यह कार्यवाही की गई है। विभागीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतने और गोवंशों के रख रखाव व उपचार समय से नहीं हो रहा था...