बुलंदशहर, अगस्त 25 -- Bulandsehar News: मेरठ में किसान नेता दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ कथित पुलिस बर्बरता के विरोध में मंगलवार को गुर्जर समाज के लोग कोमल गुर्जर एडवोकेट के आह्वान पर कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। इस दौरान उन्होंने घटना की निंदा करते हुए दोषी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। यह भी पढ़ें- Hapur News: मेरठ में दिग्विजय भाटी पर पुलिस की बर्बरता पर भड़का गुर्जर समाजपुलिस अधिकारियों के खिलाफ आरोप कोमल गुर्जर एडवोकेट ने आरोप लगाया कि मेरठ के पूर्व एसएसपी अविनाश पांडेय और सिविल लाइन थाना प्रभारी समेत पुलिस अधिकारियों द्वारा दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव के साथ बर्बरता की गई। उन्होंने मांग की कि दिग्विजय भाटी का मेडिकल परीक्षण कराया जाए तथा दोषी पुलिस अधिकारियों को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। यह भी पढ़े...