बुलंदशहर, सितम्बर 6 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के ग्राम चठेरा में घर के बाहर गाली-गलौज का विरोध करना एक महिला को भारी पड़ गया। युवक ने महिला के साथ मारपीट कर दी। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। पुलिस ने पीड़िता के पति की तहरीर पर नामजद मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण सुरेंद्र सिंह निवासी चठेरा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गत एक सितंबर की रात करीब आठ बजे उनकी पत्नी कमलेश देवी घर के बाहर मौजूद थीं। इसी दौरान गांव का ही मुकेश वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

घटना का विवरण विरोध करने पर मुकेश ने महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। महिला के शोर मचाने पर परिजन और आसपास के लोग मौके की ...