बुलंदशहर, अक्टूबर 12 -- Bulandsehar News: कोतवाली देहात क्षेत्र में एक कार शोरूम के पास कार से टक्कर मारने के बाद चार लोगों ने दो सगे भाईयों के साथ जमकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान पीड़ित की जेब से 55 हजार रुपये और गाड़ी की चाबी भी गिर गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में ​सिकंदराबाद क्षेत्र के ग्राम दुल्हेरा निवासी पीड़ित मोनू पुत्र रामवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि वह 10 अक्तूबर को अपने भाई लकी के साथ ललाबाबू चौराहे पर गाड़ी ठीक कराने जा रहे थे। रास्ते में एक कार शोरूम के सामने एक कार ने उनकी गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- Bagpat News: दो भाइयों को हाईवे पर कार से कुचलने का प्रयास, लाठी-डंडों से बोला हमला ​जब दोनों भाई नुकसान देखने नीचे उतरे, तभी सलेमपुर थाना क्षेत्र क...