बुलंदशहर, अगस्त 7 -- Bulandsehar News: खुर्जा। वलीपुरा नहर से निकलने वाला रजवाहा ओवरफ्लो होकर कटने के बाद गांव इस्लामाबाद गांव के रिहायशी क्षेत्र में घुस गया। जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक मकान की दीवार ढह गई। वहीं दूसरे मकान में दरार आ गई। गुरुवार को तेज बारिश के चलते वलीपुरा नहर से निकलने वाला रजवाहा ओवरफ्लो हो गया। जिससे गांव इस्लामाबाद में जलभराव होने पर ग्रामीण लियाकत के मकान की दीवार ढह गई। वहीं शाहिद के मकान में दरारें आ गईं। इसके अलावा कल्लन, इमामुद्दीन, अलीम समेत कई ग्रामीणों के घरों में पानी भरने से राशन और घरेलू सामान बर्बाद हो गया। राहत की बात यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई और लोग समय रहते सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। ​घटना के बाद ग्रामीणों ने कट्टों में मिट्टी भरकर खुद ही पानी रोकने का प्रयास शुरू किया। बाद...