बुलंदशहर, अक्टूबर 15 -- Bulandsehar News: नगर क्षेत्र की एक विवाहिता का उसके ससुरालीजनों ने जबरन दो बार गर्भपात कराया। पीड़िता ने दिल्ली निवासी अपने पति और ससुराल पक्ष के अन्य सदस्यों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और मारपीट करने समेत अन्य आरोप भी लगाए हैं। नगर पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नगर कोतवाली में एक मोहल्ला निवासी पीड़िता विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उनकी शादी दिसंबर 2021 को नई दिल्ली के आनंद विहार क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। ​आरोप है कि शादी के बाद पीड़िता को पता चला कि पति नशे का आदी है। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, शिक्षक पति सहित पांच नामजद इसके अलावा सास-ससुर और ननद-ननदोई के उकसाने पर पति उनके साथ मारपीट करने लगा। पीड़िता का आरोप है कि ससुरालि...