बुलंदशहर, अक्टूबर 19 -- Bulandsehar News: नगर के ममफोर्ड क्लब जेटली गार्डन में गरबा नाइट एवं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों ने शानदार गरबा नृत्य प्रस्तुतियों और आकर्षक कैटवॉक से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। निदेशक निधि सेठ एवं अंजली शर्मा ने बताया कि समारोह में बच्चों के लिए मॉडलिंग और बेस्ट ड्रेस प्रतियोगिता का भी विशेष आयोजन किया गया। मॉडलिंग प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में रीना भारद्वाज तथा वलसाड से आईं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शिप्रा मौजूद रहीं। उन्होंने बच्चों के वॉक, आत्मविश्वास और प्रस्तुतीकरण के आधार पर विजेताओं का चयन किया। कड़े मुकाबले के बीच मॉडलिंग प्रतियोगिता में प्रिंस ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि दिव्यांशी एवं अनुजा ने संयुक्त रूप से द्वितीय और अन्वी राघव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़...