बुलंदशहर, अक्टूबर 27 -- Bulandsehar News: किसानों की समस्याओं और गन्ने का भाव 600 रुपये प्रति कुंतल करने की मांग को लेकर भारतीय किसान मजदूर यूनियन सिंघानिया के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इससे पहले उन्होंने मलका पार्क में सभा कर किसानों और मजदूरों से जुड़े मुद्दे उठाए गए। चेताया जल्द मांगों को पूरा नहीं किया गया तो जिले में उग्र आंदोलन होगा। इसके बाद कार्यकर्ताओं सिटी मजिस्ट्रेट को सात सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। धरने पर किसानों को संबोधित करते हुए यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष संजय सोलंकी और मेरठ मंडल अध्यक्ष विजय तेवतिया ने कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना चाहिए। गन्ने का मूल्य बढ़ाकर 600 रुपये प्रति क्विंटल करने और चीनी मिलों पर बकाया गन्ना भुगतान जल्द दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि आवारा पशुओं...