बुलंदशहर, नवम्बर 14 -- Bulandsehar News: गन्ना क्रय केंद्रों को लेकर अहार क्षेत्र के किसानों में असंतोष बढ़ता जा रहा है। करीब दस वर्षों से डीएसएम शुगर मिल रजपुरा से जुड़े मौहरसा ए और मौहरसा बी गन्ना क्रय केंद्रों को इस बार जहांगीराबाद चीनी मिल के अधीन किए जाने की कोशिश से किसान नाराज हैं। शनिवार को किसानों का यह आक्रोश मौहरसा बी गन्ना क्रय केंद्र पर देखने को मिला। यहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे किसानों ने जमकर हंगामा किया और दोनों क्रय केंद्रों को रजपुरा चीनी मिल से ही संचालित रखने की मांग उठाई। किसानों का कहना है कि मौहरसा ए और मौहरसा बी के दोनों क्रय केंद्र पिछले करीब दस वर्षों से डीएसएम शुगर मिल रजपुरा से संचालित हो रहे हैं। इस दौरान किसानों ने लगातार इसी मिल को अपना गन्ना दिया है। किसानों के अनुसार रजपुरा मिल से गन्ने का भुगतान समय...