बुलंदशहर, अक्टूबर 1 -- Bulandsehar News: लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी काली नदी रोड की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। करीब दो किलोमीटर लंबे मार्ग की मरम्मत पर लगभग 1.70 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। काली नदी रोड पर गड्ढों की संख्या बढ़ने से बारिश के दौरान स्थिति और खराब हो गई थी। सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से दिक्कत होती थी। स्थानीय लोगों की ओर से लंबे समय से सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी।अब संबंधित विभाग ने सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों ने सड़क की गुणवत्ता के साथ समय से ...