बुलंदशहर, अगस्त 10 -- Bulandsehar News: अहार क्षेत्र में सोमवार को गंगा के जलस्तर में काफी गिरावट दर्ज की गई। जलस्तर घटने के साथ ही गंगा ने किनारों पर कटान तेज कर दिया है। गंगा का पानी खादर क्षेत्र की ओर कटान करते हुए किसानों की खेती योग्य भूमि को अपने आगोश में ले रहा है। लगातार हो रहे कटान को लेकर खादर क्षेत्र में रहने वाले ग्रामीण और किसान चिंतित हैं। रविवार देर शाम से ही गंगा के जलस्तर में गिरावट शुरू हो गई थी। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण बिजनौर बैराज से लगातार अंतराल पर पानी छोड़ा जा रहा है। इसके चलते गंगा का जलस्तर कभी बढ़ रहा है तो कभी घट रहा है। सोमवार को जलस्तर घटने से खादरवासियों ने कुछ राहत की सांस ली, लेकिन दूसरी ओर कटान तेज होने से उनकी चिंता बढ़ गई है। गंगा के तेज बहाव के कारण किनारों की मिट्टी लगातार...