बुलंदशहर, सितम्बर 28 -- Bulandsehar News: पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते बिजनौर बैराज से गंगा में पानी छोड़े जाने के बाद गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो गई है। बाढ़ का पानी जाह्नवी प्लेटफार्म तक पहुंचने से वह जलमग्न हो गया। इसके चलते शाम को होने वाली मां गंगा की आरती दूसरे स्थान पर कराई गई। सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि रविवार को बिजनौर बैराज से गंगा में 1.72 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। पानी छोड़े जाने के बाद गंगा के जलस्तर में लगातार वृद्धि हुई है। गंगा के बढ़े जलस्तर का असर खादर क्षेत्र के गांवों पर भी दिखाई देने लगा है। यह भी पढ़ें- Bijnor News: गंगा का जलस्तर बढ़ा, खतरे के निशान से एक मीटर नीचे मुबारकपुर, मोहम्मदपुर, तोरई, बच्ची खेड़ा, सिरौरा, शेरपुर और उदयपुर के गंगा तटीय क्षेत्रों में ख...