बुलंदशहर, सितम्बर 30 -- Bulandsehar News: नगर पुलिस ने घर के बाहर से खेलने के दौरान लापता हुए चार वर्षीय मासूम को मात्र दो घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। बच्चे को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस टीम का आभार जताया। ​बुधवार को मोहल्ला रुकनसराय निवासी एक परिवार ने कोतवाली नगर पुलिस को सूचना दी कि उनका चार साल का बच्चा घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं लगा, तो परिजनों ने अनहोनी की आशंका में पुलिस से मदद की गुहार लगाई। ​मासूम के लापता होने की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार उपाध्याय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एक विशेष टीम का गठन किया। जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत पुलिस टीम ने इलाके में सघन चेकिंग अभि...