Bulandsehar News: खेत से चारा लेकर लौट रहे किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
बुलंदशहर, अक्टूबर 16 -- Bulandsehar News: थाना क्षेत्र के बराल गांव में खेत से चारा लेकर लौट रहे एक 45 वर्षीय किसान की अचानक चक्कर आने और बेहोश होने के बाद रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बराल निवासी मेघराज (45 वर्ष) पुत्र अपने खेत पर चारा लेने गए थे। वह बुग्गी में चारा लादकर वापस घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में अचानक उन्हें चक्कर आ गया और वह बेहोश होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि वहां डॉक्टर के न मिलने पर वे उन्हें तुरंत जिला अस्पताल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मेघराज अपने पीछे दो बेटे और एक बेटी को छोड़ गए हैं। इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि परिजनों ने किसी भी प्रकार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.