Bulandsehar News: खेत में करंट लगने से मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बुलंदशहर, जुलाई 5 -- Bulandsehar News: जंगल से लकड़ी लेने गए एक मजदूर की खेत में करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीण शव को घर ले आए। सूचना पर पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। साथ ही पुलिस को लिखित प्रार्थना-पत्र देकर मामले में किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही। समाचार लिखे जाने तक किसी के विरुद्ध कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
घटना का विवरण ग्राम बसी बांगर निवासी 32 वर्षीय आरिफ पुत्र सईद रविवार सुबह करीब 8:30 बजे घर से जंगल की ओर लकड़ी लेने गया था। परिजनों के अनुसार करीब 11 बजे सूचना मिली कि चंदियाना मार्ग स्थित एक खेत के किनारे उसका शव पड़ा है। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने देखा कि आरिफ धान के खेत में लगी झटका मशीन के तारों की चपेट में आ गया था। उसके दोनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.