बुलंदशहर, जुलाई 22 -- Bulandsehar News: कोतवाली क्षेत्र के गांव इछावरी में खेत पर कार्य करने गए 40 वर्षीय किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि गांव इछावरी निवासी विकास 40 वर्ष पुत्र सत्यदेव बुधवार को अपने खेत पर कार्य करने गया था। इसी दौरान वह खेत में आवारा पशुओं को रोकने के लिए लगाए गए झटका तार के संपर्क में आ गया और करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।बताया गया कि मृतक विकास खेती-बाड़ी करने के साथ-साथ स्थानीय अनाज मंडी में पल्लेदारी का कार्य भी करता था। उसकी असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है तथा गांव में शोक की लहर दौड़ गई।घटना की सूचना पर डिबाई पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामल...