बुलंदशहर, अक्टूबर 4 -- Bulandsehar News: क्षेत्र के गांव खुशहालपुर में रविवार को ग्रामीणों ने खेतों के पास एक विशालकाय अजगर को रेंगते हुए देखा। खेतों और जंगल की ओर जा रहे अजगर को देख ग्रामीणों की भारी जमा हो गई। घटना की जानकारी तुरंत वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वनकर्मी रामवीर और चंद्रपाल की टीम गांव खुशहालपुर पहुँची। वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अजगर को पकड़ने का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अजगर के विशाल आकार और आक्रामक रुख के कारण रेस्क्यू में वनकर्मियों को काफी जद्दोजहद और कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ा। लगभग आधे घंटे की भारी कसमकश के बाद टीम ने सुरक्षित रूप से अजगर पर काबू पा लिया और उसे बोरे में बंद कर लिया। वन विभाग की टीम ने बताया कि रेस्क्यू किए गए अजगर को सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास घने जंगलों में छोड़ द...