Bulandsehar News: खुर्जा-मेरठ पैसेंजर ट्रेन फिर से शुरू करने की मांग, सांसद को सौंपा ज्ञापन
बुलंदशहर, अगस्त 8 -- Bulandsehar News: अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत ने खुर्जा से वाया बुलंदशहर, गुलावठी, हापुड़ होते हुए मेरठ तक चलने वाली पैसेंजर ट्रेन को फिर से बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय सांसद डॉ. भोला सिंह के माध्यम से केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को ज्ञापन भेजा है। जिलाध्यक्ष अरूण चौधरी ने भेजे ज्ञापन ने बताया कि ट्रेन संख्या 54403 और 54404 दोपहर के समय खुर्जा जंक्शन से रवाना होकर वाया बुलंदशहर, गुलावठी और हापुड़ होते हुए मेरठ तक चलती थी। हालांकि कोरोना काल के दौरान 21 मार्च 2020 को संक्रमण के चलते इस ट्रेन का संचालन रद्द कर दिया गया था, जो लगभग 75 माह से बंद पड़ी है। इस ट्रेन के बंद होने से क्षेत्र के दैनिक यात्रियों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सावन माह में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.